टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: रोमिल है पाखी का किडनैपर! अनुपमा के सामने फूट फूट कर रोएगा अधिक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 10, 2023, 02:02 PM IST

Anupama Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में पाखी के गायब होने से शाह परिवार में सभी लोग परेशान है। अनुज पाखी के ढूंढने की कोशिश करता है। वहीं, पुलिस अधिक को बेगुनाह मानते हुए छोड़ देती है। अधिक को अपनी गलती का एहसास होता है। वो कहता है कि पाखी पर कभी हाथ नहीं उठाएगा। एक बार वो सही सलामत घर आ जाए।

Image

Anupama Latest Twist (credit Pic : Instagram)

Anupama Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में पाखी के गायब होने से पूरा परिवार परेशान है। बरखा अनुपमा से कहती हैं कि अधिक ने कुछ नहीं किया है। लेकिन अनुपमा अधिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाती है। पुलिस अधिक को गिरफ्तार कर लेती है। इधर पुलिस को एक लड़की की डेड बॉडी मिलती है जो पाखी से मैच करती है। अनुज बॉडी की पहचान के लिए पुलिस स्टेशन जाता है। घर पर वनराज, अनुपमा और बाकी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल होता है।

अनुज घरवालों को बताता है कि वो बॉडी पाखी की नहीं थी। इस बात से सभी को राहत की सांस आती है। पुलिस अधिक को छोड़ देती है और कहती है कि अधिक बेगुनाह है। अधिक खुद को नुकसान पहुंचाते हुए कहता है कि वो कभी भी पाखी पर हाथ नहीं उठाएगा। उसे अपनी गलती का एहसास होता है।

रोमिल है पाखी का किडनैपर

अधिक की आंखों में पछतावा देखकर अनुपमा उसे घर ले आती है। अधिक और अनुपमा मिलकर पाखी के गुनेहगार को ढूंढने का फैसला करते हैं। रोमिल घरवालों की बात सुनकर डर जाता है। वो अपने दोस्त से कहता है कि उसे इस परेशानी से जल्द से जल्द निकाले। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज पुलिस को कपाड़िया मेंशन में लेकर आता है। पुलिस की बात सुनकर रोमिल काफी डर जाता है। क्या रोमिल है पाखी का असली किडनैपर। शो के अपकमिंग ट्विस्ट को देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article