बॉलीवुड

शाहरुख खान ने दिया Jawan 2 का हिंट, सोशल मीडिया पर खोला फिल्म के सीक्वल का राज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 10, 2023, 01:16 PM IST

Jawan 2: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में एक्टर डबल रोल में है। किंग खान और विजय सेतुपति के धमाकेदार सीन्स ने दर्शकों को दिल जीत लिया है। इस फिल्म के सीक्वल की तरफ किंग खान ने इशारा किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस की बातों का जवाब देते हुए जवान 2 का हिंट दिया है।

Image

Jawan 2 (credit Pic: Instagram)

Jawan 2: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म जवान (Jawan) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल निभाया है। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाया है। जवान में विजय सेतुपति ने विलेन का रोल प्ले किया है। दोनों एक्टर्स ने फिल्म में शानदार काम किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए शाहरुख खान ने अपने कोस्टार विजय के बारे में बात की। एक्टर ने फैन की बातों में जवान 2 की तरफ इशारा किया है। जवान 2 के रूमर्स पहले से ही आ रहे हैं।

शाहरुख ने दिया जवान 2 को लेकर हिंट

एक फैन ने शाहरुख और विजय सेतुपति की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, सर आप काली से हाथ क्यों नहीं मिला लेते हैं? मैं विजय सेतुपति का बहुत बड़ा फैन हूं। शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा था, मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं। लेकिन मैंने काली से सारे पैसे ले लिए है और बाकी लोगों के भी स्विस बैंक में पड़े लूंगा। मैं बस विजा का इंतजार कर रहा हूं। हाहाहा....

शाहरुख के इस जवाब के बाद फैंस का मानना है कि जवान 2 में नए विलेन की एंट्री होगी। साथ ही शाहरुख के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है। जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article