Anupama Latest Spoiler: टूट गई अनुपमा की शादी, अनुज ने किया तलाक देना का फैसला

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 03:59 PM IST

Anupama Full Episode 16th March, 2023 : अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। छोटी अनु के जाने से अनुज बिल्कुल अकेला हो गया है। उसे लगता है कि हर चीज के लिए अनुपमा ही जिम्मेदार है। उसे लगता है कि अनुपमा के दिल में अनु के लिए प्यार नहीं था इसीलिए उसने माया को नहीं रोका।

Anupama Full Episode 16th March, 2023 : टीवी शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। छोटी अनु के जाने से अनुपमा और अनुज की जिंदगी बेरंग हो गई है। आज के एपिसोड में छोटी अनु सबसे मिलने के लिए कपाड़िया मेंशन आती है। अनुज छोटी के लिए उसकी फेवरेट चीजें लेकर आता है। अनुपमा भी छोटी को बहुत प्यार करती हैं क्योंकि वो जानती थी कि ये उसकी आखिरी मुलाकात थी। वो अनुज को भी समझाती है कि अनु माया के साथ रहना चाहती हैं। अनु कभी नहीं चाहती कि उसकी वजह से अनुपमा और अनुज के बीच में झगड़ा हो। अनु की ये बातें सुनकर अनुपमा हैरान हो जाती है।

anupama (52)

anupama (credit pic: instagram)

अनुज को अनु की याद सताती हैं। उसे लगता है कि अनु के जाने से वो अकेला हो गया है। अनुपमा अनुज को समझाने की कोशिश करती हैं। लेकिन अनुज अनुपमा पर अपना गुस्सा निकलता है। वो कहता है कि ये सब तुम्हारी वजह से हो रहा है। तुम्हारे पास तो पूरा परिवार, तीनों बच्चें है। लेकिन मैं तो अकेले रह गया हूं। तुम्हारी ये बातें मुझे छोटी की याद दिलाती है। मेरा दम घुटता है तुम्हारे साथ। छोटी को खोने का डर अनुज के सभी रिश्तों पर पड़ रहा है।

End of Feed