Anupama TV Serial Spoiler alert: अनुपमा सीरियल में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। इसी कारण फैंस के दिलों और टीआरपी की लिस्ट में ये शो हमेशा ऊपर रहता है। शो में दिखाया जाएगा कि कैसे परितोष पूरे शाह परिवार को सड़क पर ले आएगा और इस पर वनराज अपना आपा खो देगा। दरअसल पारितोष कारखाने के कानूनी कागजात एक वकील को सौंपता है, जो एक धोखाधड़ी होता है। यह खबर मिलते ही शाह परिवार को बड़ा झटका लगा है। परितोष उन्हें सड़क पर कैसे ला रहा है, इस पर वनराज अपना आपा खो देता है।
स्थिति तब बिगड़ जाती है जब वनराज, परितोष को घर से बाहर फेंक देता है और परितोष सदमे में सड़क पर बेहोश होकर गिर जाता है। वनराज ने परितोष से सारे संबंध तोड़ लिए हैं। ऐसा लगता है कि अनुपमा को परिणाम भुगतने होंगे और परितोष को अकेले ही संभालना होगा।
ऐसा लगता है कि वनराज और परितोष की इस लड़ाई की अंजाम बहुत खराब होगा। परितोष की तबीयत बहुत ज्यादा ही बिगड़ जाएगी तब वो अपनी मां अनुपमा को बुलाता है। इधर वनराज उसे अस्पताल ले जाता है। बेचारे वनराज के पास पैसे नहीं बचे हैं लेकिन वो परितोष को आईसीयू में भर्ती कराता है। परितोष को बेजान अवस्था में देखकर अनुपमा बुरी तरह से टूट गई है।
अनुपमा को अजीब सा एहसास होता है और वह पता लगाने के लिए फोन करती है तभी अचानक उसे पता चलता है कि परितोष अस्पताल में भर्ती हो गया है। परितोष अस्पताल में है और अनुपमा उसे बेजान हालत में देखकर फूट-फूट कर रोती है। परितोष की ये हालत एक बार फिर से वनराज और अनुपमा को करीब लेकर आएगी। दोनों फिर से एक माता-पिता के रूप में कदम से कदम मिलाएंगे।
