Kunwar Amar Exclusive Interview: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इस हफ्ते भी शो 2.4 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था। बता दें की हाल ही में अनुपमा शो में 15 साल का लीप देखा गया है। जिसके बाद शो की कहानी और किरदार दोनों बदल गए हैं। शो को छोड़ कर जाने वालों में एक नाम कुंवर अमर (Kunwar Amar) का भी शामिल है। वह शो में डिम्पी के पति यानि टीटू का रोल अदा कर रहे थे। लेकिन लीप के बाद कुंवर अमर ने भी शो को अलविदा काह दिया है। अब टाइम नाउ/टेली टॉक के साथ खास बातचीत के दौरान अभिनेता ने सेट के कई राज से पर्दे उठाए हैं। आइए देखते हैं।
Kunwar Amar Exclusive Interview
टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ बातचीत के दौरान कुंवर अमर (Kunwar Amar) से जब पूछा गया की 'क्या उनका अनुपमा छोड़ना आपसी सहमति से हुआ है? तो एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए कहा "हां, यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था। शो में लंबी छलांग लग रही थी और बच्चे अब बड़े हो गए थे। मैं चाहता हूं कि मेरी स्क्रिप्ट मुझे उत्साहित करे। इसलिए जब लीप का फैसला हुआ, तो मुझे लगा कि मेरे किरदार के पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होगा इसलिए मैं राजन सर के पास बैठा और उन्हें अपनी चिंताएं बताईं। मैं एक 21 साल के बेटे का रोल अदा नहीं कर सकता था। राजन सर ने भी मेरे फैसले का स्वागत किया।
इसके बाद जब रूपाली गांगुली संग कुंवर अमर के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने बताया 'मेरा पहले दिन से ही उनके साथ बहुत अच्छा अनुभव रहा। पहले दिन हमने साथ में एक सीन किया था। हमने साथ में डांस भी किया। उसके बाद, उन्होंने मुझे कसकर गले लगाया और कहा 'शो में आपका स्वागत है'। हमारी दोस्ती वहीं से शुरू हुई। मैंने उनके साथ फ्लर्ट भी किया और खूब मस्ती की। मेरा रिश्ता उनके साथ बहुत खूबसूरत था।
