टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में Karanvir के टूटे घर पर क्या बोल गई ईशा सिंह, मुस्कान बामने ने किया घर को बाय-बाय

Bigg Boss 18 karanvir-Eisha Fight : टास्क के बाद ईशा सिंह( Eisha Singh) एलिस( Alice Kaushik) से बात कर रही थी और उन्हें बता रही थी कि अरफीन ने उनका हाथ देखकर बोला था कि वह शो के बाद आपके पार्टनर के नाम का पहला अक्षर बताएंगे। आइए आपको बता दें कल रात की कुछ हाईलाइट

Image

Bigg Boss 18 karanvir-Eisha Fight

Bigg Boss 18 karanvir-Eisha Fight : टीवी शो बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) रोज नए ड्रामे के साथ फैंस को भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। बीती रात के एपिसोड की बात करें तो घर में राशन को लेकर ऐसा हंगामा खड़ा हुआ कि हर कोई देखता रह गया। एक तरफ अविनाश और अरफीन वहीं दूसरी तरफ पूरा बिग बॉस 18 का घर। टास्क में दोनों के बीच युद्ध हुआ, जिसके बाद घर का माहौल थोड़ा बिगड़ गया। आइए आपको बता दें कल रात की कुछ हाईलाइट

राशन टास्क के दौरान घर वालों ने अपनी प्रिय चीज आग में डाली जिसके बदले में अविनाश-अरफीन उन्हें राशन देने वाले थे। कुछ सदस्यों ने प्रिय चीज का बलिदान कर दिया तो करणवीर( Karanvir Mehra) और रजत दलाल( Rajat Dalal ) ने साफ-साफ कुछ भी देने से मना कर दिया । इस टास्क के बाद करणवीर ने अविनाश-अरफीन को एक जैसा बुरा बताया।

ईशा सिंह को आया करणवीर पर गुस्सा

टास्क के बाद ईशा सिंह( Eisha Singh) एलिस( Alice Kaushik) से बात कर रही थी और उन्हें बता रही थी कि अरफीन ने उनका हाथ देखकर बोला था कि वह शो के बाद आपके पार्टनर के नाम का पहला अक्षर बताएंगे। ये सुनकर करणवीर ने अविनाश को पॉइंट करते हुए कहा कि-'कही 'a' अक्षर तो नहीं, तभी ईशा को गुस्सा आया और उन्होंने एलिस के सामने कहा-करण की दो शादियां टूटी है मैंने उसे कुछ कहा क्या। ईशा ने आगे कहा 'सिंगल हूं, उपलब्ध नहीं' । इस बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई।

मुस्कान बामने हुए घर से बाहर

कल रात के एपिसोड में घर के तीन एलिमिनेट सदस्यों में से किसी एक को बाहर का रास्ता दिखाना था। इस लिस्ट में तेजिंदर बग्गा, मुस्कान बामने ( Muskan Bamne) और सारा खान का नाम शामिल था। सबसे ज्यादा गेट आउट के वोट मुस्कान बामने को मिले, उसे शो से बाहर कर दिया गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article