Anupama Latest Spoiler: माया के मायाजाल में फंसा अनुज, अनुपमा की मां और भाई बनेंगे सहारा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2023, 02:36 PM IST

Anupama Full Episode 3oth March, 2023: अनुपमा का इमोशनल ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अनुज के जाने के बाद अनुपमा खुद को टूटा हुआ महसूस कर रही है। इस मुश्किल समय में अनुपमा की मां और भाई पहुंचे शाह परिवार। अनुपमा की मां कांता ने बेटी की हालत देखकर लीला को सुनाई खरी- खोटी।

Anupama Full Episode 3oth March, 2023: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। अनुज और अनुपमा एक -दूसरे से दूर हो गए है। माया अनुज को अपने घर लेकर आ गई और उसका ध्यान रखती हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत माया और अनुज से होती है। माया अनुज से कहती हैं कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है और तुम्हे जाना है। अनुज कहता है कि मैं यहां छोटी से मिलने आया था और अब मुझे जाना चाहिए। माया उसे जाने से मना कर देती और उसका ध्यान रखती हैं। पाखी अंकुश और बरखा से आकर लड़ती है कि आप लोग बिजनेस हथियाना चाहते हैं।

anupama (57)

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

बिजनेस को लेकर अधिक और पाखी में भी झगड़ा होता है। अधिक कहता है कि अनुज ने अंकुश और अनुपमा को बिजनेस की जिम्मेदारी दी थी। तुम मेरे माता- पिता को गलत साबित करना चाहती हो। उधर लीला इस बात पर भड़क जाती है कि अनुपमा को शाह परिवार आना चाहिए। वो इधर- उधर क्यों भटक रही है। अनुपमा की मां कांता शाह परिवार को खड़ी- खोटी सुनाते हुए कहती है कि आप सब की वजह से मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो गई। वनराज कहता है कि मैं अनुपमा को लेने गया था लेकिन उसने वापस आने से मना कर दिया।

End of Feed