टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler : पाखी से तलाक लेगा विराट, सत्या का अतीत आएगा सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2023, 01:02 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 30th March 2023 : टीवी शो गुम है किसी के प्‍यार में (GHKKPM) में सई विराट और पाखी की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। एक तरफ जहां पाखी विराट के साथ नई जिंदगी बिताना चाहती हैं। वहीं विराट पाखी को कहता है कि वो सई के साथ रहना चाहता है।

Image

GHKKPM 30 March spoiler

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 30th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्‍यार में (Ghum Haia Kisi Ke Pyaar Mein) विराट पाखी और सई की जिदंगी में उथल- पुथल मची हुई है। जहां सई ने पाखी को केस में हरा दिया है। वहीं पाखी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके साथ विराट को धीरे-धीरे सई के प्‍यार का खुमार चढ़ रहा है। डॉक्टर सत्या के आने से सई की जिंदगी बदलने वाली है। एक तरफ सई का पुराना प्यार विराट है, जिसे वो भूलकर आगे बढ़ना चाहती है तो दूसरी तरफ डॉक्टर सत्या के साथ उसकी दोस्ती शुरू हो गई है।

पाखी ने सई के खिलाफ कोर्ट केस किया था।पाखी के इन तमाशो से पूरा घर परेशान हो चुका है। वहीं, विराट सई के लिए अपने प्यार का इजहार भी नहीं कर पा रहा है क्योंकि उसके ऊपर पाखी की जिम्मेदारी है। काकू उर्फ भवानी देवी विराट से पूछेगी कि क्या तुम सई से प्यार करते हो। विराट कहेगा कि हां मैं सई से प्यार करता हूं। लेकिन पाखी के लिए अपनी जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकता हूं। भवानी देवी कहेगी कि तुम अपने लिए जीना सीखो। इस तरह से घुट घुट कर मर जाओगे तुम।

पाखी से तलाक लेगा विराट

काकू विराट को पाखी के साथ रिश्‍ता तोडने की सलाह देती है। आने वाले एपिसोड में काकू विराट को कहेगी कि वह पाखी को इस रिश्‍ते से आजाद कर दे और उसे अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने दें । वहीं काकू विराट को सई के साथ दोबारा शुरूआत करने के लिए कहेगी। अब देखना यह है कि विराट पाखी से रिश्‍ता तोड़कर सई को अपने जीवन में लेकर आता है या नहीं?

सई से नफरत करेगा वीणू

शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी वीणू को सई के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी। वो वीणू को बताएगी कि डॉक्टर आंटी ने उसकी मां के साथ बहुत गलत किया है और उसे बर्बाद कर दिया है। वहीं वीणू विराट से कहेगा कि डॉ आंटी बहुत बुरी है वो अब उनसे कभी भी बात नहीं करेगा ।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article