Anupama Spoiler: पुलिस को मिली डेड बॉडी, अनुपमा की दोस्त करेगी अनुज की पहचान!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 08:53 AM IST

anupama spoiler alert upcoming twist Latest track : टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में ​​यह पल शाह और कपाड़िया परिवार के लिए सबसे कठिन क्षण होने जा रहा है क्योंकि एक बड़ी दुखद खबर आ गई है। अब देविका को एक मृत शरीर की पहचान करने के लिए पुलिस ने बुलाया है।

Anupama Spoiler full episode 28 march 2023: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी वर्तमान में देविका, धीरज समर और डिम्पी के इर्द-गिर्द घूम रहाी है जो कि अनुज और अनुपमा को खोज रहे हैं। ऐसा लगता है कि पूरे दिन अनुज और अनुपमा को खोजने के बाद धीरज और देविका पुलिस से बात करने की योजना बनाएंगे। आश्चर्यजनक रूप से पुलिस देविका को अस्पताल जाने के लिए कहेंगी, क्योंकि उनको एक डेड बॉडी मिली है और उसकी डिटेल अनुज के समान है। ये सुनकर परिवार टुकड़ों-टुकड़ों में बिखर जाएगा, क्योंकि देविका उन्हें इसकी सूचना देगी।

Anupama Spoiler Alert 28 march 2023

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज को उनकी फैमिली और दोस्त हर ओर ढूंढ रहे हैं। सबको पता चला है कि अनुज के साथ-साथ अनुपमा भी घर छोड़कर चली गई है तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इधर तोषू खुद को दोष देता है कि उसकी वजह से अनुपमा को बार-बार शाह हाउस आना पड़ा, इसकी वजह से अनुज का रिश्ता खराब हुआ। साथ ही किंजल और बापू जी भी खुद को दोषी मानते हैं कि शाह परिवार की वजह से अनुज और अनुपमा का घर टूटा है।

End of Feed