टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: ​सत्या के भयानक अतीत का खुलेगा राज, सई भी जानकर रह जाएगी हैरान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 09:35 AM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin latest upcoming twist : ​गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अब अतीत के कुछ पन्ने पलटने वाले हैं। क्योंकि सई और सत्या की नई लव स्टोरी शुरू होगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ​सत्या की प्रेमिका गिरिजा की आखिर मृत्यु कैसे हुई।

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler 28 march 2023

GHKKPM Full Episode 28 march 2023 spoiler alert: टीवी धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) दर्शक अब सई के जीवन को एक और बड़ा यू-टर्न लेते हुए देखने वाले हैं।यह देखा गया है कि कैसे विराट और सई, पाखी के खिलाफ केस वापस लड़ते हैं। सत्या, पाखी के बुरे इरादों और बदला लेने के इरादों को अदालत कक्ष में उजागर करता है जिससे सई की जीत होती है। विराट, सई को बधाई देता है और सत्या का भी आभारी है कि उसने कैसे उसकी मदद की। हालांकि अब जब भवानी, सई और विराट के एक साथ वापस आने की उम्मीद कर रही है, तो सई के सामने एक नई चुनौती आने वाली है।

सत्या का भयानक अतीत

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अब अतीत के कुछ पन्ने पलटने वाले हैं। क्योंकि सई और सत्या की नई लव स्टोरी शुरू होगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सत्या की प्रेमिका गिरिजा की मृत्यु हो गई और उसके जाने से सत्या के जीवन में एक बड़ा घहरा आघात लगा है। अब धीरे-धीरे सई उस घाव को ठीक कर रही है, तो क्या सत्या के लिए चीजें आसान होंगी? सत्या और गिरी के बारे में जानने के बाद क्या सई नई चुनौतियों का सामना कर पाएगी?

गुम है किसी के प्यार में का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा लेकर आएगा। ढाबे में एक बीमार मरीज को देखकर सत्या बेहोश हो जाएगा। सत्या याद करेगा कि कैसे उसने अपने प्यार गिरिजा को उसी तरह खोया था। सई पहली बार सत्या को कांपता हुआ देखेगी। जहां वह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि सत्या के साथ क्या गलत है। जल्द ही आने वाली सीरीज में सई को सत्या की दर्दनाक अतीत की कहानी के बारे में पता चलेगा। इसी के बाद से दोनों एक साथ अच्छा बॉन्डिंग बनाते नजर आएंगे।

सई और सत्या दोनों का दर्दनाक अतीत रहा है। लेकिन यह अतीत इन दोनों को एक-दूसरे से जोड़े रखेगा। अब आने वाले एपिसोड में सत्या, सई के लिए खास फीलिंग महसूस करने लगेगा। हालांकि सत्या और सई का करीब आना, विराट को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। क्या विराट, सई को सत्या के साथ काम करने देना बंद करा देगा या वह उसे उसके जीवन में आजाद कर देगा? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article