Anupama Spoiler: Anuj-Anupamaa में नई गलतफहमी, डांस अकेडमी से भी धोना पड़ा हाथ

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 11, 2023, 09:57 AM IST

Anupama upcoming twist and story latest spoiler alert: टीवी सीरियल के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी डांस अकेडमी अब डिंपल और समर को सौंपने का फैसला कर लेगी। अनुपमा यह कहने के बाद चाभी समर को दे देगी और अपना सारा सामान लेकर वहां से निकल पड़ेगी।

Anupama latest spoiler alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी सीरियल ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से इंडस्ट्री में नंबर वन पर जगह बनाई हुई है। हालांकि इन दिनों अनुपमा की जिंदगी में तूफान मचा हुआ है। अब अनुपमा के आगामी एपिसोड में दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा दिखाया जाएगा। ऐसा लगता है कि वनराज मुंबई से वापस लौट आया है। वनराज, अनुपमा को बताता है कि वह अनुज से मिला था ताकि अनुपमा उससे बात करे। वनराज कहता है कि अनुज मुंबई में माया के साथ खरीदारी कर रहा था जिससे अनुपमा का दिल और भी टूट जाता है। वनराज कहता है कि अनुज मुंबई में माया के साथ बहुत खुश था और शायद छोटी भी उनके साथ है।

Anupama episode Spoiler Alert

अनुज के बारे में सुनकर अनुपमा का दिल टूट गया है। अनुपमा अपने इस टूटे हुए दिल के साथ खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करती है। अनुपमा को अभी भी अपना जीवन जीना है। वो चाहती है कि जब तक वो रहे लड़े और अपने जीवन को जीवित रखे। इसके लिए अनुपमा भगवान से प्रार्थना भी करती है। क्या अनुपमा वनराज की बातों में आ जाएगी और अनुज को गलत समझ लेगी! जैसा अनुज ने अनुपमा के साथ किया था? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आगे शो में क्या होता है।

End of Feed