टीवी शो अनुपमा में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। अनुपमा और वनराज की जोड़ी को फैंस बेहद पंसद करते हैं। शो में दोनों के बीच तकरार देखने को मिलती है। सेट पर भी दोनों के बीच कुछ अच्छे रिश्ते नहीं है। रुपाली और सुंधाशु के बीच सेट पर कोल्ड वॉर चलती है। रुपाली और सुधांशु की लड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पहली बार अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने सुधांशु संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने और सुधांशु की लड़ाई पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम सेट पर बेस्टफ्रेंड नहीं हैं। हम दोनों के बीच बातचीत होती है।
Sudhanshu and Rupali Ganguly (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने कहा कि सेट पर हम दोनों के बीच उतनी नहीं बनती हैं। हम एक साथ 12 से 14 घंटे रोज शूट करते हैं। हम दोनों बहुत लड़ते हैं। ये हमारे लिए परिवार जैसा है जहां हमारी दोस्ती और लड़ाई दोनों होती है।
रुपाली ने कहा- सुधांशु से बहुत होता है झगड़ा
एक्ट्रेस ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे और सुधांशु के बीच कई बातों को लेकर असहमती होती है। मैं सच बता रही हूं। हम बहुत लड़ते है लेकिन 3 बाद एक- दूसरे के साथ चिल करते दिखाई देंगे। हम दोनों ही स्ट्रांग पर्सनैलिटी है।
सुधांशु पांडे ने भी अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मेरी और अनुपमा की लड़ाई को बहुत बढ़ा- चढ़ा कर बताया जाता है। ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों एक- दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। कई बार आप साथ काम करते हैं तो कुछ बातों पर असहमती बन जाती हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रुपाली एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।
शो में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज अलग हो गए है। दोनों एक- दूसरे से अलग होकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा ने अपनी डांस एकडेमी की शुरुआत कर दी है।
