'Anupama' के नाम पर गोद लिया गया हाथी, जानें क्या है रूपाली गांगुली का कनेक्शन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 9, 2023, 12:38 PM IST

Rupali Ganguly fan adopted an elephant: जैसा कि हम जानते हैं ​​रूपाली को शो अनुपमा से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई है और इससे उनके खूब सारे प्रशंसक बन चुके हैं। देश-विदेश में रूपाली की पॉपुलैरिटी कितनी है इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम का एक हाथी भी है।

Rupali Ganguly and adopted elephant Connection: अनुपमा टीवी सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली देखते ही देखते खूब पॉपुलर हो चुकी हैं। कम वक्त में अनुपमा से उनकी फैन फॉलोविंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब हाल ही में रूपाली गांगुली के नाम पर एक हाथी का नाम रखा गया है। रूपाली गांगुली ने केन्या में एक भारतीय द्वारा उनके नाम पर हाथी को गोद लेने की खबर पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। रूपाली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए खुलासा किया है कि कैसे उन्हें अपने एक दोस्त से इसके बारे में पता चला और ये जानकर वो बहुत ज्यादा खुश हैं।

rupali ganguly

जैसा कि हम जानते हैं रूपाली को शो अनुपमा से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई है और इससे उनके खूब सारे प्रशंसक बन चुके हैं। देश-विदेश में रूपाली की पॉपुलैरिटी कितनी है इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम का एक हाथी भी है। रूपाली गांगुली ने खुद हाथी के अनाथ बच्चे का नाम अपने नाम पर रखने की बात कही है। एक्ट्रेस ने बताया- 'भावना ने मुझे एक संदेश भेजा। उसने कहा कि उसने मेरे नाम पर केन्या में एक अनाथ हाथी को गोद लिया है। इसका नाम मायन है। मैं बहुत अभिभूत थी। मैंने हमेशा कहा है कि मेरा टाइगर जैसा साहस है, हाथी जैसी आत्मा है और मैं कुत्ते की तरह वफादार हूं।' यहां देखें वीडियो-

End of Feed