Throwback: इश्क की परवानगी में इस हैंडसम हंक को दुनिया बना बैठी थी अनुपमा की बेटी, सच्चे प्यार के बाद भी मिला धोखा

Adrija Roy on Breakup With Boyfriend: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दुख भरे ब्रेकअप के बारें में खुलासा किया था, अद्रिजा रॉय की ब्रेकअप वाली कहानी सुनने के बाद लोगों अनुमान लगा रहे हैं कि ये हैंडसम हंक एक्ट्रेस के दिल का एक समय पर राजा हुआ करता था।

Adrija Roy on Breakup With Boyfriend: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय इन दिनों टीवी दुनिया में राज कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अद्रिजा रॉय का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने दर्द भरे ब्रेकअप की कहानी बता रही हैं। सिर्फ यही अद्रिजा ने बताया कि कैसे वो अपने ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से टूट गई थीं। ये पूरी कहानी सुनने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह और कोई नहीं बल्कि सीरियल में झनक में नजर आ रहा एक्टर है।

Adrija Roy on Breakup With Boyfriend

अनुपमा (Anupama) फेम टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) कहती हैं कि मेरा ब्रेकअप यहां नहीं हुआ था ये बात कोलकाता की है। वो पहला शख्स था जिसे मैंने असलियत में प्यार किया था। हालांकि इसे अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है कुछ 7 महीने पहले की बात है। हम एक एड शूटिंग के दौरान मिले और फिर बातचीत शुरू हुई। हम दोनों को पता ही नहीं चला कि कब रिलेशनशिप में आ गए। चीजें खराब होती रहीं हम सुलझाते रहे। बच्चों की तरह हम दोनों के बीच ब्रेकअप और पैचअप वाली कहानी चलती रही। मैं 23 या 24 साल की थी जब मेरा ब्रेकअप हुआ।'

End of Feed