टीवी मसाला

सना खान संग बुर्का कंट्रोवर्सी पर Sambhavna Seth ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मुझे हिंदू होने पर गर्व है...'

Sambhavna Seth on Burqa Controversy: हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें सना खान संभावना सेठ को बुर्का पहनाने के लिए कहती हैं। जमकर हो रही ट्रोलिंग के बीच संभावना सेठ ने चुप्पी तोड़ते हुए खुद को गर्व से हिंदू बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Sambhavna Seth on Burqa Controversy with sana khan

Sambhavna Seth on Burqa Controversy: रियलिटी शो 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकीं संभावना सेठ और सना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सना खान संभावना सेठ के कपड़ों पर सवाल उठाती हैं सिर्फ यही नहीं सना खान ये भी कहती हुई नजर आई कि कोई संभावना को बुर्का पहनाओ। जहां एक तरफ दोनों के बीच ये बात हंसी मजाक में चल रही थी। वहीं लोगों को सना कि इस बात पर गुस्सा आ गया और सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस को इंटरनेट पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने चुप्पी तोड़ी है।

इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने चल रही कंट्रोवर्सी पर कहा कि ये बातचीत सना और मेरे बीच थी जो एक मजाक के रूप में चल रही थी। हम सालों से दोस्त हैं इसलिए मुझे सना खान (Sana Khan) ने अपने रमजान वाले स्पेशल पॉडकास्ट में इन्वाइट किया। असलियत में पहले मेरी और सना की बातचीत मेरे बढ़ते वजन पर चल रही थी जिसकी वजह से मुझे कपड़े टाइट हो गए हैं। तब सना ने मेरा मजाक् उड़ाते हुए चुन्नी पहनने के लिए कहा।

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'मुझे ये पता है कि रमजान के मौके पर मैं छोटे कपड़े नहीं पहनकर पॉडकास्ट नहीं जा सकती। मुझे कोई भी बुर्का पहनने के लिए मजबूर तो क्या कोई कपड़ों पर सवाल नहीं उठा सकता। हालांकि मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूँ। मुझे हिंदू होने पर पूरी तरह से गर्व है और मैं बुर्का नहीं पहनूँगी।' भयंकर ट्रोलिंग को लेकर संभावना सेठ ने कहा कि अगर उन्हे पता होता की वीडियो को ट्रोल किया जाएगा तो कभी पोस्ट नहीं करती।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article