Ashish Mehrotra Birthday: लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली हिट टीवी शो अनुपमा में अपने अभिनय के बाद एक घरेलू नाम बन गई हैं। रूपाली गांगुली शुरुआत से ही शो का हिस्सा रही हैं और उन्हें अपने किरदार के लिए अपार प्यार मिला है। राजन शाही द्वारा निर्मित, अनुपमा पिछले कुछ साल में बहुत बड़ा हिट रहा है और आने वाले सालों में भी जनता का मनोरंजन करने का वादा करता है। रूपाली के साथ अनुपमा में गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, सागर पारेख, अश्लेषा सावंत, मदालसा शर्मा, निधि शाह और मुस्कान बामने आशीष मेहरोत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जो कि देखते ही देखते छोटे परदे पर शो की वजह से खूब पॉपुलर हो चुके हैं। हाल ही में आशीष मेहरोत्रा ने अपना 33वां(12 अप्रैल) जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आशीष के लिए उनकी ऑनस्क्रीन मां अनुपमा ने खास मैसेज लिखा।
रूपाली गांगुली ने किया आशीष के लिए खास पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक्टिव रूपाली गांगुली नियमित रूप से अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं ताकि उन्हें हर बात की अपडेट दी जा सके। अब आशीष मेहरोत्रा के लिए रूपाली गांगुली ने खास पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रूपाली ने ऑनस्क्रीन बेटे परितोष यानि आशीष के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी अंतरात्मा की इरिटेटिंग आवाज बहुत सारा प्यार.... आपके सभी सपने सच हों मेरे तोषू।' आशीष ने भी इस पोस्ट पर शुक्रिया अदा करते हुए जवाब दिया, 'आई लव यू थैंक्यू।'
आपको बताते चलें राजन शाही के शो अनुपमा का प्रीमियर 13 जुलाई 2020 को हुआ था और तब से इसे खूब पसंद किया जा रहा है। रूपाली का किरदार अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक साबित हुआ है। एक मजबूत स्वतंत्र महिला का किरदार दर्शकों को पसंद आता है। निर्माताओं ने अपने कंटेंट से दर्शकों को सीट से बांधे रखा है। यह शो अपने मजबूत और भरोसेमंद कंटेंट के कारण लंबे समय से बार्क टीआरपी चार्ट में टॉप पर है।
