Anupama 9 July 2023 Spoiler Alert: अनुपमा के बदले अनुज की खटिया खड़ी कर देगी मालती देवी, बरखा को होगा छोटी अनु पर शक

Anupama 9 July 2023 Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की मालती देवी अनुपमा की जगह गलती से अनुज को खरी फोन पर खरी खोटी सुना देगी। वहीं दूसरी तरफ बरखा को छोटी अनु पर शक होने लगेगा।

Anupama 9 July 2023 Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि छोटी अनु अनुज और सभी घरवालों की बातें सुन लेती है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को माया की मौत का मंजर बार-बार दिख रहा होता है।

Anupama 9 July 2023 Spoiler Alert: अनुपमा के बदले अनुज की खटिया खड़ी कर देगी मालती देवी, बरखा को होगा छोटी अनु पर शक

Anupama 9 July 2023 Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की मालती देवी अनुपमा की जगह गलती से अनुज को खरी फोन पर खरी खोटी सुना देगी। वहीं दूसरी तरफ बरखा को छोटी अनु पर शक होने लगेगा।

बरखा को होगा शक

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की माया की मौत की खबर सुनने के बाद छोटी अनु बेहोश हो जाती है। लेकिन कुछ देर बाद जैसे ही उसे होश आता है अनुपमा उसे संभालने लग जाती है और उसे लोरी भी सुनाती है। इसी दौरान बरखा छोटी को ध्यान से देख रही होती है। वो मन ही मन कहती है की जिस तरीके छोटी अनु अनुपमा को देख रही है, कहीं उसने हमारी बातें सुन तो नहीं ली है। इसी दौरान पाखी तोषु को एक वीडियो भेजती है, जिसमें अनुपमा छोटी अनु को खाना खिला रही होती है। वीडियो को देख लीला बेन कहती है कि एक बच्चे को मां ही संभाल सकती है। इस बात को सुन वनराज और काव्या के मन में अनुपमा के अमेरिका ना जाने को लेकर टेंशन बढ़ जाती है।

End of Feed