Anupama 7th June 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सीरियल की मसालेदार कहानी होने की वजह से टीआरपी लिस्ट में छप्परफाड़ परफॉर्म कर रहा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि जहां एक तरफ डिंपी की मां चोर बन शादी में पहुंच जाती है। वहीं दूसरी तरफ बा का भैरवी के साथ व्यवहार देख कांता बेन और अनुपमा उन पर भड़क जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल की कहानी में क्या धमाका होने जा रहा है।
Anupama 7th June 2023 Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में आज देखने को मिलेगा की जहां एक तरफ डिंपी की मां अनुपमा के तारीफों के पुल बांधेगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज का अपनी असली मां मालती देवी से सामना होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में जानिए की कहानी में आज गया ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेगा।
डिंपी की मां करेगी अनुपमा की तारीफ
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की डिंपी की मां अनुपमा से कहती है की आपने डिंपी के लिए सगी मां से भी बढ़ कर। आपने मेरी बेटी को अपना माना और शादी भी करवाई अब मैं मरते दम तक आपका एहसान कभी नहीं भूल सकती हूं। इसी के साथ डिंपी की मां आगे कहती है की समर और डिंपी की जोड़ी बिल्कुल आप और अनुज जैसी ही हो। इन दोनों के बीच का प्यार आप जैसा ही हो।
एक दूजे के होंगे समर और डिंपी
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की समर और डिंपी की शादी शुरू होती है। दोनों का गठबंधन समर की बुआ डॉली करती है। इसी के साथ अनुपमा शादी खतम होने के बाद डिंपी और समर को आशीर्वाद देते हुए कहेगी अब तुम दोनों मैं से हम हो चुके हो तो हमेशा एक दूसरे के साथ रहना और एक दूजे के रहना।
गुरु मां को देख हक्का-बक्का रह जाएगा अनुज
सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आगे दिखाया जाएगा की समर और डिंपी की शादी में गुरु मां एंट्री मारेगी जिसे देख अनुपमा खुशी से चिल्लाने लग जाती है। इसी दौरान अनुज गुरु मां को देखता है तो हैरत में पड़ जाता है। घर में प्रवेश करते वक्त गुरु मां का पैर कील पर पड़ने वाला होता है तो तभी अनुज नीचे अपना हाथ रख देता है। इसी दौरान लड़खने की वजह से गुरु मां अनुज के कंधे पर हाथ रख देती है।
गुरु मां देगी अनुपमा को एक बड़ी जिम्मेदारी
गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है की मालती देवी अनुपमा को अमेरिका वाली एकेडमी की उत्तराधिकारी बनाती है। जहां एक तरफ इस बात को सुन अनुपमा मानो खुशी से झूम उठती है। वहीं दूसरी तरफ नकुल गुस्से की आग में अनुपमा से बदला लेने को तैयार हो जाता है।
