Anupama 5th June Spoiler: कपाड़िया हाउस में हुई डिंपी की मां की एंट्री, अनुपमा सिखाएगी माया को सबक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 5, 2023, 11:34 AM IST

Anupama 5th June 2023 Full Episode: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। समर और डिंपी की शादी से पहले से घर में जमकर बवाल मच रहा है। घर में हुई डिंपी की मां और बहन की एंट्री। शादी की सभी रस्में माया नहीं डिंपी की मां निभाएंगी।

Anupama 5th June 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) दर्शकों की पहली पसंद है। मेकर्स शो में जल्द तीन साल का लीप लाने वाले हैं। शो के समर और डिंपी की शादी होने वाली है। शादी से पहले ही घर में खूब सारा ड्रामा हो चुका है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। अनुज घर में अनुपमा का स्वागत फूलों के साथ करता है। अनुपमा घर में जाने से पहले कान्हा जी का शुक्रिया करती हैं।

अनुज और अनुपमा के मोमेंट को खराब करने के लिए माया आती है। अनुपमा माया से कहती हैं कि तुमने मुझे धोखा दिया है। इस बात को भूलना मत। अनुपमा माया से कहती हैं किस्मत और अनुज का प्यार मेरे साथ है। अनुपमा की बात सुनकर माया थोड़ा डर जाती हैं। अनुपमा और वनराज माया की मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार होते हैं। समर और डिंपी एक- दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। वहीं, बा घर में दो औरतों को देखती हैं जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा होता है।

End of Feed