Anupama 24th February 2024, Full Episode: अनुपमा (Anupama) में आज के एपिसोड की शुरुआत वनराज अनुपमा के साथ होती है। जहां वनराज अनुपमा से कहता है कि तुम्हारी वजह से इस घर में लंबे समय बाद खुशियां वापस आई है। तुम इस घर में दोबारा खुशियां लेकर आई हो। अनुपमा कहती हैं कि मैं यहां अपने बेटे के लिए आई हूं। किसी को खुश करने नहीं। वनराज कहता है कि मैं जानता हूं कि तुम अनुज और अनु के साथ पिकनिक नहीं जा पाईं इसीलिए दुखी हो। अनुपमा कहती हैं कि ये आखिरी बार था। ऐसा फिर नहीं होगा।
anupama (credit pic: instagram)
मैं अगली बार अनु और अनुज के साथ रहूंगी। वनराज अनुपमा को जाने से रोकता है क्योंकि वो उससे बात करना चाहता था। वनराज अनुपमा से कहता है कि तुम्हारे आने से सब कुछ ठीक हो गया है। उसे अनुपमा की कंपनी अच्छी लगती है और वो अभी भी उसे भूल नहीं पाया है।
माया अनुज को करना चाहती हैं इंप्रेस
अनुपमा वनराज से कहते हैं कि मुझे अपनी शादी में बहुत सारे जख्म मिले है, जिसे मैं कभी नहीं भूला सकती हूं। हम दोनों के बीच कोई इमोशनल बॉन्ड नहीं है। अनुपमा वनराज से कहती हैं कि मेरे साथ होते हुए भी तुम काव्या के साथ थे। अब तुम यही चीज काव्या के साथ कर रहे हों। जबकि वो तुम्हारे परिवार को अपनाने की कोशिश कर रही हैं। तुम काव्या को दुखी क्यों करना चाहते हो। इसी के साथ अनुपमा कहती हैं कि मैं अनुज और अनु के साथ बेहद खुश हूं। माया अनुज के साथ वॉक पर जाना चाहती हैं। वो उसकी बात मानने से इनकार कर देता है। माया कहती हैं कि मैं अनुज को इंप्रेस करके रहूंगी। वो उसकी पसंद और नापसंद के बारे में जानने की कोशिश करेगी। अपकमिंग एपिसोड में माया के बॉयफ्रेंड संभु की एंट्री होगी।
