टीवी मसाला

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद इस शो में नजर आएंगे मोहसिन खान, अनुपमा की बहू संग लड़ाएंगे इश्क

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2023, 04:24 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद मोहसिन खान टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा से कमबैक कर सकते हैं। फैंस मोहसिन खान को टीवी पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में।

Image

mohsin khan (credit pic: instagram)

टीवी एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान मिली थी। शो में मोहसिन और शिवांगी जोशी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मोहसिन इस शो के बाद किसी टीवी शो में नजर नहीं आए है। एक्टर अभी बाकी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन खान अनुपमा में नजर आ सकते हैं। एक्टर के फैंस इस बात से बेहद खुश है।

मोहसिन शो में पारितोष की पत्नी किंजल के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। मोहसिन निधि शाह के साथ नजर आएंगे। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में मोहसिन और निधि एक- दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। फैंस फोटो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

अनुपमा से कमबैक करेंगे मोहसिन खान

कई यूजर्स का कहना है कि दोनों किसी म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे। हालांकि अभी तक मोहसिन ने इस मामले में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। अगर मोहसिन टीवी के सबसे पॉपुलर डेली सोप को ज्वाइंन करते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

अनुपमा में पारितोष पैरालाइज हो गया है। पूरा परिवार मिलकर उसका ध्यान रख रहा है। अनुपमा शाह और कपाड़िया परिवार की जिम्मेदारियों में उलझ गई है। वहीं, माया अनुज और अनु की जिंदगी में अनुपमा की जगह लेने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। माया छोटी अनु की असली मां हैं। वो अपनी बेटी के साथ- साथ अनुज को भी पाना चाहती है। इधर वनराज को भी एहसास होता है कि अनुपमा ने उसके परिवार के लिए कितना कुछ किया है। उसे लगता है अनुपमा ही उसका सच्चा प्यार है। वो अनुपमा से अपनी दिल की बात कहता है। अनुपमा कहती हैं कि वो अपने परिवार में बहुत खुश है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article