Anupama 1st February 2023 Full Episode: माया- अनुपमा में छिड़ी जंग, अनु बर्थडे पार्टी में करेगी शाह परिवार को इनवाइट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2023, 12:28 PM IST

Anupama 1st February 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। अनु की असली मां माया की एंट्री से कपाड़िया परिवार में कोई खुश नहीं है। अनुज और अंकुश हर हालत में माया की सच्चाई का पर्दाफाश करना चाहते हैं।

Anupama 1st February 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। कपाड़िया परिवार में माया के आने से उछल- पुथल मची हुई है। एपिसोड की शुरुआत अनुज और अंकुश के साथ होती है, जहां दोनों माया के बारे में बात करते हैं। अनुज कहता है कि वो अनुपमा नहीं है, जो छोटी अनु को जाने देगा। वो अंकुश से कहता है कि जितना जल्दी हो सके। उतनी जल्दी माया के बारे में जानकारी इकट्ठा करें। लीला काव्या से कहती हैं तुम अपने साथ वनराज को भी मॉडल बनाने के लिए लंदन ले जाओ। काव्या कहती हैं सिर्फ वनराज ही क्यों, आप भी प्रोडक्ट का विज्ञापन कर सकती हैं। लीला उसका मजाक बनाने के लिए उसे डांटती है। अनु शाह परिवार में अपनी बर्थडे पार्टी के लिए कॉल करती हैं और कहती हैं कि इस बार मेरी दो मां मेरा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। हसमुख और काव्या ये बात सुनकर थोड़ा कन्फ्यूज होते हैं। लेकिन लीला और वनराज उन्हें माया के बारे में बताते हैं। पारितोष और काव्या दोनों माया के साथ अच्छा व्यवहार रखने का फैसला करते हैं क्योंकि वो उनके लिए जरूरी है।

anupama (35)

anupama (credit pic: social media)

अंकुश को पता चली माया की सच्चाई

लीला और हसमुख को फैसला करते हैं कि वो अनु की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। माया और अनुपमा अनु के लिए केक बनाते हैं। दोनों अनु को सरप्राइज देना चाहती हैं। अंकुश को माया के बारे में कुछ पाता चलता है और वो अनुज से इस बारे में बात करता है। अनुपमा माया को बताती हैं कि अनुज शॉपिंग पर नहीं जाएगा। माया अनुपमा को अनु के बचपन की तस्वीरें दिखाती है। वो कहती हैं कि अगर अनु को इतना प्यार करती थी तो उससे मिलने क्यों नहीं आई। माया इस बात पर चुप रहती हैं।

End of Feed