Anupama 19th May Spoiler: अनुपमा के खिलाफ माया ने रचा षड्यंत्र, वनराज - अनुज के बीच छिड़ी जंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 19, 2023, 09:54 AM IST

Anupama 19th May Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। माया अनुज और अनुपमा को दूर करने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं। क्या अनुज और अनुपमा एक बार फिर साथ आ पाएंगे। दर्शक दोनों के मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Anupama 19th May Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में फैमिली ड्रामा चल रहा है। समर और डिंपी की शादी के लिए अनुज और माया शाह परिवार आए है। अनुज को माया के साथ देखकर कोई भी खुश नहीं है। आज के एपिसोड में समर की तरफ से वनराज और अनुपमा पूजा के लिए बैठते हैं। डिंपी की तरफ से माया और अनुज साथ में बैठते हैं। पूजा के बाद पाखी का डिंपी और समर से झगड़ा होता है। वो अपना बैग पैक करक घर से जाने लगती है। समर पाखी को समझाने की कोशिश करता है।

anupama

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

किंजल अनुपमा से कहती हैं कि पाखी को आप ही समझा सकती हैं। समर चाहता है कि उसकी शादी में पूरा परिवार खुश रहे। लेकिन वो जानता है कि हर कोई दुखी है। डिंपी भी समर से गुस्से में बात करती हैं। वो कहती हैं कि मैं बा और पाखी के हाथों से कुछ नहीं लूंगी। अनुपमा घर के लोगों का रवैया देखकर परेशान होती है।

End of Feed