Anupama 16th February, 2023 Full Episode: पारितोष के लिए लीला ने जोड़े अनुपमा के सामने हाथ, माया रचेगी अनुज के करीब आने की साजिश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2023, 01:26 PM IST

Anupama 16th February, 2023 Full Episode: अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। पारितोष की देखभाल के लिए लीला अनुपमा से कहती हैं। वो कहती हैं कि अभी तुम्हारे बेटे को तुम्हारी जरूरत। अनुपमा अपने बेटे की मदद के लिए शाह परिवार में जाने का फैसला लेती हैं।

Anupama 16th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। अनुपमा और अनुज के बीच एक बार फिर शाह परिवार की वजह से दूरियां आने वाली हैं। दोनों के बीच की दूरियों को फायदा माया उठाने वाली है। आज के एपिसोड की शुरुआत शाह परिवार से होती है। जहां काव्या घरवालों पर आरोप लगाती है कि आप सब की वजह से मेरे हाथों से बहुत बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया। वो इस बात से काफी अप्सेट होती है। इसी के साथ काव्या घरवालों के सामने ऐलान करती हैं पारितोष उसकी जिम्मेदारी नहीं है।

anupama (38)

anupama (credit pic: instagram)

अगर उसके काम के बीच में परिवार की जिम्मेदारियों को लाने की कोशिश की जाएगी तो वो बवाल कर देगी। इधर राखी दवे अपनी बेटी किंजल और नातिन परी को साथ ले जाने का फैसला करती हैं। वो किंजल से कहती हैं कि तुम अपने काम पर ध्यान दो। लीला अपने परिवार को इस तरह से बिखरते हुए देखकर परेशान हो जाती है।

End of Feed