Anupama 14July 2023 Spoiler: अनुपमा के बगैर बेबस महसूस करेगा अनुज, छोटी अनु को भेजेगा शाह हाउस

Anupama 14July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा अनुपमा के जाने के बाद अनुज अपने आप को बेबस महसूस करेगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु के खातिर अनुज उसे वनराज संग शाह हाउस भेज देगा। इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आग क्या होने वाला है।

Anupama 14 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुज अनुपमा को अमेरिका जाने से पहले फोन करता है, लेकिन तभी पीछे छोटी अनु की चीखने की आवाज आती है। छोटी अनु कहती है की मम्मी मुझे आपकी जरुरत है, जिसे सुन अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।

Anupama 14July 2023 Spoiler: अनुपमा के बगैर बेबस महसूस करेगा अनुज, छोटी अनु को भेजेगा शाह हाउस

Anupama 14 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा अनुपमा के जाने के बाद अनुज अपने आप को बेबस महसूस करेगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु के खातिर अनुज उसे वनराज संग शाह हाउस भेज देगा। इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आग क्या होने वाला है।

अनुज होगा बेबस

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुज छोटी अनु से कहेगा की मम्मी को जाना ही था, लेकिन मैं तुम्हे दोनों का प्यार दूंगा। तभी उसे अनुपमा दिखाई देने लगती है और कहता है कि मैं जानता था की तुम जाओगी जरूर, लेकिन जब तुम चली गई हो तो मुझे और छोटी को तुम्हारी बहुत याद आ रही है। काश तुम्हे अपनों में और सपनो में किसी एक को नहीं चुनना होता। तुम्हारे बगैर सांस तो ले रहा है, लेकिन जी नहीं पा रहा है। इसी दौरान अनुपमा तेज-तेज रोने लगता है। वो कहता है की मैं अपनी अनु को एक ही बात कहूंगा की अपना सपना पूरा करना और वापिस मत आना।

End of Feed