टीवी मसाला

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 July spoiler: मंजरी की अकल ठिकाने लगाएगी अक्षरा, कड़वी बातों का देगी मुंह तोड़ जवाब

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की मंजरी अबीर की किताबों पर अबीर शर्मा पढ़ लेती है, जिसे देख वो आग बबूला हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा मंजरी को उसकी बातों का मुंह तोड़ जवाब देती है।

Image

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की मंजरी अबीर की किताबों पर अबीर शर्मा पढ़ लेती है, जिसे देख वो आग बबूला हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा मंजरी को उसकी बातों का मुंह तोड़ जवाब देती है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर का स्कूल में एडमिशन हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अबीर अक्षरा और अभिनव को नजरअंदाज करता है और अभिमन्यु को घर चलने के लिए कहता है।

रसोई घर की गैस ऑन छोड़ देगी अक्षरा

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अक्षरा और मनीष अबीर के लिए खाना बना रहे होते हैं। तभी कयराव मनीष को अपने साथ काम के लिए ले जाता है और अक्षरा अबीर के स्कूल जूते देने के लिए बिरला निवास चली जाती है। लेकिन अक्षरा गैस ऑन छोड़ देती है। वहीं दूसरी तरफ रूही और अबीर स्कूल की किताबों पर कवर चढ़ा रहे हैं। मंजरी अभिमन्यु को कॉल कर कहती है की मैंने अबीर का टिफिन पैक कर दिया है तू घर आजा अबीर के स्कूल का पहला दिन है।

महिमा मारेगी मंजरी को ताना

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की मंजरी अबीर का बैग पैक कर रही होती है, तभी वो देखती है की किताबों पर अबीर शर्मा लिखा है। इसे देख मंजरी भड़क उठती है और सारे कवर फेक देती है। इसे देख महिमा मंजरी को ताना मारते हुए कहती है की कवर से नाम मिटा दोगी, अबीर के मन से कैसे मिटाओगी। अबीर बच्चा है उसे अपने माता-पिता चाहिए, लेकिन तुमने उससे उसका सब छीन लिया है। वो इस घर में खुश नहीं है , इस बात को सुन मंजरी कहती है की अबीर उदास है लेकिन सच जानना उसका हक है।

मंजरी को खरी खोटी सुनाएगी अक्षरा

सीरियल में आगे दिखाया जाता है की अक्षरा बिरला निवास पहुंच जाती है, जिसे देख मंजरी उसको भला बुरा कहने लगती है। इसे सुन अक्षरा मंजरी को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहती है की हम सब कुछ हार गए, अपना बच्चा और घर भी, लेकिन आप अपनी नफरत नहीं हारी, आपने कभी हमें अपना माना ही नहीं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article