Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से एल्विश यादव (Elvish Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसर बिग बॉस के घर में एक टास्क आयोजित किया गया है, जिसमें एल्विश यादव और अविनाश सचदेव आसने-सामने स्टेज पर खड़े हुए हैं। वहीं अविनाश के बारे में बात करते हुए एल्विश यादव उन्हें काफी भला-बुरा सुना रहे हैं। वह अविनाश को फट्टू और डरपोक करार दे देते हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंट एल्विश यादव की तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि अविनाश के बारे में एल्विश की राय बिलकुल सही है। आइए एल्विश यादव के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
'ये सिर्फ लड़कियों से लड़ सकता है, मर्दों से नहीं'
अविनाश सचदेव के बारे में बात करते हुए एल्विश यादव ने कहा, 'मैंने जानबूझ कर भाई को कई बार पोक करने की कोशिश की लेकिन फिर भी ये चुप रहे। इन्हें मुझसे डर लगता है, असल में भाई फट्टू हैं। यह डरपोक होने के साथ ही चुगलखोर भी हैं। इन्हें बर लड़कियों के आगे गुस्सा दिखाना आता है, मर्दों के सामने यह चुप रहते हैं, क्योंकि इन्हें पता हैं कि मैं सुना दूंगा।' एल्विश की इन सभी बातों के बाद भी अविनाश चुप रहते हैं और उनकी बात सुनते रहते हैं।
