Anupama 13 June Spoiler alert: अनारकली बनकर नाचेगी अनुपमा, शाह हाउस में तांडव करेगी डिम्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2023, 11:38 AM IST

Anupama latest Episode: फैंस का पसंदीदा शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है, जल्द ही कहानी में मजेदार ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। अनुपमा अनारकली बनकर डान्स करेगी तो डिम्पी शादी के अगले दिन ही अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देगी। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़े टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट

Anupama latest Episode: रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) फेम शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है कहानी के मेकर्स रोज़ाना शो में नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं।आगे आने वाले एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है। लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा गुरु मां ,अनुज और बा के बीच असमंजस में फंस जाती है, तो वहीं आज के एपिसोड में अनुपमा बहुत बड़ा फैसला लेने वाली है। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़े टाइम्स नाउ नवभारत की ये ख़ास रिपोर्ट।

Anupama 13 June spoiler( credit: Star Plus)

Anupama 13 June spoiler( credit: Star Plus)

शो की शुरुआत अनुपमा और बा की बातचीत से होती है, बा अनुपमा से कहती है कि कल डिम्पी और समर की शादी के बाद पहली पूजा है और तुझे आना होगा तू ही डिम्पी को संभाल सकती है।बा कहती है कि सुबह 9 बजे घर आ जाना, तभी अनुपमा बा को बताती है कि मैं पूजा के लिए नहीं आ सकती क्योंकि कल गुरुकुल में प्रेस मीटिंग है मुझे वहाँ जरूर जाना होगा। बा अनुपमा को ताने देते हुए कहती है कि तू मालती देवी की उत्तराधिकारी बन उसकी नौकर मत बन ।

End of Feed