yeh rishta kya kehlata hai 13 june spoiler: प्रणाली राठौड़ ( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopda) फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी मुस्कान और कायरव की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है। गोयंका और शर्मा परिवार दोनों शादी के लिए कसौली पहुंच गए हैं। जहां अक्षरा अभिनव और अभिमन्यु मिलकर शादी की तैयारियां कर रहे हैं वहीं मंजरी के दिमाग में कुछ और ही पक रहा है। आगे की कहानी जानने के लिए पढ़े टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट
सगाई में होगा हंगामा
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि मुस्कान से सगाई की अंगूठी गुम हो जाती है और यह बात सुरेखा को पता चल जाती है। सगाई वाले दिन सुरेखा बार-बार मुस्कान से सगाई की अंगूठी मांगती है लेकिन अंगूठी मिलती नहीं है। अभिनव बहाने बनाने लगता है तभी मुस्कान कहती है कि अंगूठी गुम हो गई। सुरेखा गुस्से में कहती है कि जो लड़की सगाई की अंगूठी नहीं संभाल सकती वह घर क्या संभालेगी। शर्मा परिवार ने ही अंगूठी को छिपाया होगा।
अक्षरा-अभिमन्यु संभालेंगे बात
अक्षरा सुरेखा की बात का पलटकर जवाब देगी वह कहेगी कि मेरे ससुराल वालों के पास बेशक हीरे न हों लेकिन उनका दिल हीरे का है वह अंगूठी चोरी नहीं कर सकते। इतनी देर में अभिमन्यु अंगूठी लेकर आ जाता है और कहता है कि अंगूठी अबीर और रूही ने छिपा रखी थी।
वहीं सगाई में आए हुए लोग अबीर को बार-बार शर्मा जी का बेटा कहेंगे यह सुनकर मंजरी का खून खोल जाएगा वह सबसे कहेगी कि यह अबीर शर्मा नहीं अबीर बिरला है, तभी अक्षरा मंजरी को रोक लेगी और ऐसा न करने के लिए कहेगी।
अक्षरा कहेगी I Love you
आगे शो में जमकर हंगामा होने वाला है सगाई की पार्टी में अक्षरा जमकर शराब पी लेगी और नशे की हालत में आई लव यू बोल देगी। हालाँकि अभी यह नहीं दिखाया जाएगा कि अक्षरा किसे आई लव यू कहेगी।धमाका तब होगा जब मंजरी अक्षरा को आई लव यू कहते हुए सुन लेगी ।
