Anupama Spoiler: माया ने अनुपमा को मारने के लिए उठाया बड़ा कदम, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 2, 2023, 11:44 AM IST

Anupama 02nd July 2023, Full Episode: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स शॉकिंग ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। माया अनुपमा को लेकर कपाड़िया हाउस में जमकर बवाल मचाती है। अनुपमा की मां कांता माया को उसकी बदतमीजी के लिए थप्पड़ मारती है। माया अपनी बेइज्जती बर्दाशत नहीं कर पाती है और वो अनुपमा से बदला लेना का फैसला करती है।

Anupama 02nd July 2023, Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा (Anupama) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। मेकर्स शो के दिलचस्प बनाए रखने के लिए हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में अनुपमा के फेयरवेल का ट्रैक दिखाया जा रहा है। एक तरफ शाह परिवार अनुपमा को ग्रैंड फेयरवेल पार्टी देता है। दूसरी तरफ अनुज ने भी अनुपमा के लिए ढेर सारी तैयारियां कर रखी है। अनुपमा के आने से जहां पूरा परिवार खुश है। लेकिन माया को अनुपमा के नाम तक से नफरत है।

End of Feed