Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में 20 साल का लीप आ गया है। शो में शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora), भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और सुमित सिंह के साथ कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। शो में भाविका शर्मा सवि और शक्ति अरोड़ा ईशान का रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात बड़े मजेदार तरीके से हुई है। एक तरफ जहां सवि अपनी पढ़ाई को जारी रखने की जंग लड़ रही है। दूसरी तरफ ईशान का अपना कॉलेज है जहां पर वो प्रोफेसर है।
काकू चाहती हैं कि सवि की शादी जल्द से जल्द हो जाए। लेकिन सवि के सपने बहुत बड़े हैं। वो कलेक्टर बनना चाहती है। सवि अपनी आजी यानी काकू से नाराज हो जाती है क्योंकि वो उसकी शादी करवाना चाहती हैं। अश्विनी सवि को समझाती है कि एक बार लड़के से मिलने में हर्ज ही किया है। अगर पसंद नहीं आएगा तो वो मना कर देगी। सवि अश्विनी की बात मान लेती हैं।
सवि और ईशान की होगी मुलाकात
सवि आईएएस की परीक्षा देने के लिए जाती है। इस दौरान सवि और ईशान की पहली मुलाकात होती है। ईशान कार में अपनी स्टूडेंट रीवा से प्यार का इजहार करता है। तभी सवि ईशान की कार की खिड़की पर पत्थर मारती है और उससे लिफ्ट मांगती है। ईशान सवि को लिफ्ट देता है। सवि कॉलेज पहुंचकर ईशान को बताती है कि उसे आईएएस की परीक्षा के लिए देर हो रही थी। इसलिए उसने ऐसा किया था। ईशान सवि की बात सुनकर हैरान रह जाता है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काकू सवि की शादी ईशान के बड़े भाई से तय कर देती है। ईशान का भाई शादी छोड़कर चला जाता है। परिवार की इज्जत के खातिर ईशान और सवि की शादी हो जाएगी।
