फूट-फूटकर रोई Ankita Lokhande, मां के साथ गई ऐसी जगह की पापा की यादों से नहीं निकल पाई बाहर

Ankita Lokhande Visit Childhood Home: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में इंदौर में स्थित अपने बचपन वाले घर में जा पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी असनु नहीं रोक पाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Ankita Lokhande Visit Childhood Home: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही है जिसमें वो पति विक्की जैन संग कुकिंग करती हैं। शो के दौरान दोनों के बीच जमकर कलेश दिखाए जाते हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बचपन वाले घर को देख खूब रो रही हैं। सिर्फ यही नहीं सालों बाद घर को देख अंकिता का रिएक्शन कैसा था जानिए इस रिपोर्ट में।

Ankita Lokhande Visit Childhood Home

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इंदौर जा पहुंची जा वो अपनी मां और पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग बचपन वाले घर गई थीं। इस समय घर में रह रहे लोगों ने अंकिता का टीका लगाकर वेलकम किया। घर को देख अंकिता को अपने बचपन में बिताए पलों की याद सताने लगी। सिर्फ यही नहीं अंकिता को अपने पिता की याद आने लगी जिनके साथ इस घर में कई पल बिताए। अंकिता अपनी मां के गले लग फूट-फूट कर रोटी हुई दिखाई दीं। अंकिता मौजूद रह रहे लोगों से कहती है कि उन्होंने घर को बहुत अच्छे से रखा हुआ। हालांकि अंकिता के आंसू मानों रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

End of Feed