Ankita Lokhande-Vicky baby planning: अंकिता लोखंडे टीवी की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के माध्यम से की थी, जब उन्होंने ज़ी टीवी के पवित्र रिश्ता में 'अर्चना' की मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में डिवा मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी, बागी 3, स्वतंत्र वीर सावरकर और कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं। निजी जीवन की बात करें तो अंकिता ने अपने जीवन के प्यार विक्की जैन से शादी की है और दोनों ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से अपने प्रशंसकों को हमेशा खुश किया है। जहां पहले इस जोड़े ने बिग बॉस 17 में भाग लिया था वहीं अब यह कपल नया टीवी शो "लाफ्टर शेफ़्स"में नजर आ रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि विक्की और अंकिता बच्चे की प्लानिंग की बात करते हुए नजर आते हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
Ankita Lokhande-Vicky baby planning
शो के नए प्रोमो में बिग बॉस 17 की जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन केक बनाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में अंकिता अपने भविष्य के बच्चे की योजना के बारे में बात करती हुई नजर आती है। जब होस्ट भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी उनके केक का निरीक्षण करते हैं, तो वे अंकिता से सजावट के बारे में पूछते हैं। वह बताती हैं कि केक पर बनी आकृतियाँ विक्की, उनके होने वाले बच्चे और खुद को दर्शाती हैं।
हाल ही में ईटाइम्स टीवी के साथ एक विशेष बातचीत में, अंकिता ने शो करने के अनुभव पर कहा, "हम शो में बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। यह हमारा दूसरा सप्ताह है। बहुत अच्छा अनुभव है, मज़ा आ रहा है। मुझे लगता है कि शो छोड़ने से पहले हम बहुत सारे व्यंजन बनाना सीख लेंगे। हम बहुत खुश हैं। हमारे हाथों में स्वाद है। मेरी माँ हमेशा कहती थी कि जब भी आप कुछ पकाते हैं तो उसका स्वाद होता है। आज पता चल रहा है वो है।"
