टीवी मसाला

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में अप्कमींग लीप से सदमे में है ये किरदार, कहा 'मैं रोने वाला हूं'...

Vijay Badlaani on GHKKPM Leap: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है। मेकर्स के इस फैसले से जहां एक तरफ दर्शक भी काफी ज्यादा परेशान है। वहीं दूसरी तरफ सीरियल में निशिकांत का किरदार निभा रहे विजय बदलानी को इससे काफी गहरा सदमा लगा है।

Image

Vijhay Badlaani on GHKKPM Leap

Vijhay Badlaani on GHKKPM Leap: भाविक शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। यह सभी को मालूम है की जल्द ही मेकर्स कहानी में लीप लाने वाले हैं जिससे नए किरदारों की एंट्री के साथ-साथ पुराने किरदार सीरियल से विदा लेंगे। मेकर्स के इस फैसले से फैंस के साथ शो की स्टारकास्ट भी काफी ज्यादा दुखी है। कहानी में निशिकांत भोसले का किरदार निभा रहे विजय बदलानी ने लीप पर अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि वह मेकर्स के इस फैसले से काफी शॉक हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में ईशान के चाचा का किरदार निभा रहे विजय बदलानी (Vijhay Badlanni) ने लीप के फैसले को लेकर पिंकविला संग बातचीत की थी। एक्टर ने कहा कि ज्यादातर शो के कलाकारों को समझ नहीं आ रहा की मेकर्स ने यह फैसला क्यूँ लिया। खासकर जब सीरियल की टीआरपी भी 2.1 है और लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, हालांकि मैं इस बात का आभारी हूं की मेकर्स ने मुझे इस सफर को तय करने का मौका दिया। मुझे यह पूरा-पूरा यकीन है की सीरियल की स्टारकास्ट शूट के आखरी दिन रोने वाले हैं क्यूंकी सभी का एक दूजे से काफी लगाव है।

विजय बदलानी ने आभार व्यक्त करते हुए शक्ति अरोड़ा और मेकर्स को धन्यवाद कहा क्यूंकी इसी साल उन्होंने अपनी माँ को खोया था। गुम है किसी के प्यार में जल्द ही हितेश अरोड़ा, भाविका शर्मा और कावेरी प्रियम साथ नजर आने वाले हैं। फिर एक बार कहानी में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा जिससे मेकर्स टीआरपी बटोरने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article