Manisha Rani 37th Birthday: झलक दिखला जा 11 की विजेता और बिग बॉस ओटीटी की एक बेहतरीन प्रतियोगी मनीषा रानी ने आज अपना 27वां जन्मदिन मनाया। आपण जन्मदिन के लिए अभिनेत्री ने एक खास पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में मन्नारा चोपड़ा और ऋत्विक धनजानी सहित अपने करीबी दोस्तों के साथ अभिनेत्री ने अपने दिन को खास बनाया। पार्टी से सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिग बॉस स्टार कितनी खुश हैं और उन्होंने सबके साथ मिलकर अपना जन्मदिन का केक भी कट किया। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बता दें कि कल रात को मुंबई में मनीषा रानी ने अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। उनकी इस पार्टी में घर के करीबी लोगों के साथ-साथ मन्नारा चोपड़ा, रितवीक धनजानी शामिल हुए थे। इस मौके के लिए डिवा ने एक आकर्षक काले रंग की गाउन पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने सबके साथ मिलकर केक काटा। तस्वीरों में दिल को छू लेने वाली बातचीत कैद हुई है, जिसमें मनीषा अपने साथियों को खुशी-खुशी केक खिला रही हैं। समारोह में मौजूद लोग खुशी और सौहार्द का माहौल दिखा रहे थे।
वायरल हो रही तस्वीर में एक तस्वीर मन्नारा चोपड़ा और मनीषा रानी की भी है। मन्नारा, मनीषा के गालों पर किस करते हुए उन्हें केक खिलाती नजर आती है। तस्वीर देख कर पता चलता है कि मनीषा-मन्नारा बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि जहां मनीषा ने बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया था वहीं मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था। दोनों ने ही अपने-अपने खेल से दर्शकों से प्रभावित किया था।
