टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के लिए मोटी रकम वसूल रही हैं Ankita Lokhande, चुकाने में छूट जाएंगे मेकर्स के पसीने

Ankita Lokhande Taking Huge Money For Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लिए अंकिता लोखंडे के नाम पर मुहर लग चुकी है। खास बात तो यह है कि उन्होंने 'बिग बॉस 17' के लिए मोटी रकम भी वसूली है।

Image

Bigg Boss 17 की खातिर मोटी फीस वसूल रही हैं अंकिता लोखंडे

Ankita Lokhande Taking Huge Money For Bigg Boss 17: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। शो में उन्होंने अर्चना का रोल निभाया था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसता है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अब 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ-साथ विक्की जैन भी 'बिग बॉस 17' में धांसू एंट्री मारेंगे। खास बात तो यह है कि सलमान खान के इस शो के लिए अंकिता लोखंडे अच्छी खासी फीस भी वसूल रही हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखने के लिए मोटी रकम वसूली है, जिससे वह सीजन की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 10 से 12 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस मांगी है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि फीस के कारण ही अंकिता लोखंडे ने एक बार 'बिग बॉस 17' का ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने एक्ट्रेस की डिमांड मान ली और उन्हें अपने शो का हिस्सा भी बनाया।

यह पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को 'बिग बॉस' का ऑफर मिला हो। उन्हें पिछले सीजन के लिए भी मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उस वक्त ऑफर ठुकरा दिया था। फीस के अलावा यह भी खबर है कि अंकिता लोखंडे करीब 200 आउटफिट के साथ 'बिग बॉस 17' में कदम रखेंगी।

'बिग बॉस 17' के लिए ये सितारे भी हुए कंफर्म

बता दें कि बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, हर्ष बेनिवाल, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, आयशा सिंह और यू-ट्यूबर अरमान मलिक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article