Ankita Lokhande ने बीच शो में जड़ा पति विक्की जैन को चांटा, कहा 'मुझ पर थोपा गया ये बुड्ढा...'

Ankita Lokhande Slap Vicky Jain: टीवी दुनिया के मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' के सेट पर अंकिता ने विक्की जैन को थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जानिए इस रिपोर्ट में।

Ankita Lokhande Slap Vicky Jain: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग नजर आ रही हैं। दोनों अपनी लड़ाई और बहस-बाजी के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया था जिसमें विक्की ने खुलासा किया था कि अंकिता ने अपना प्यार उनपर थोपा है। पति के मुंह से ये शब्द सुन अंकिता लोखंडे का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस ने बदले में विक्की जैन को ही थप्पड़ मार दिया, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Ankita lokhande-Vicky Jain

विक्की जैन (Vicky Jain) का बयान सुन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) 'लाफ्टर शेफ'(Laughter Chef 2) के सेट को छोड़कर जाने का नाटक करती हैं। अंकिता कहती हैं कि तू जा, प्यार थोपा है ना तुझपे। तू कुछ भी बोलता है बेबी, प्यार थोप दिया? फिर हँसते हुए अंकिता ने कहा कि मुझ पर थोपा गया है ये बुड्ढा का प्यार। यह सुन सभी के हँसते-हँसते चेहरे के गाल दुखने लग जाते हैं। कृष्णा अभिषेक ने आग में घी डालते हुए कहा कि अंकिता का खाने का समय हो गया है। ऐसे में अंकिता विक्की को जूता मारते हुए कहती हैं 'ले खा ले'..।

End of Feed