टीवी मसाला

35 साल की ये टीवी हसीना नशे में हुई चूर, डांस करते लड़खड़ाए कदम... गुस्साए फैंस बोले 'शर्म नहीं आती...'

Deepika Singh Drunk Dance: टीवी धारावाहिक मंगल लक्ष्मी (Mangal Lakshmi) फेम अदाकारा दीपिका सिंह (Deepika Singh) अक्सर अपने डांस वीडियोज के चलते खबरों में रहती हैं। दीपिका सिंह का एक और डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे में झूमती दिखाई दे रही हैं। दीपिका का ये वीडियो देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वो इस तरह टल्ली हैं।

Image

Deepika Singh Dance

Deepika Singh Drunk Dance: 'दीया और बाती हम' और 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) फेम अदाकारा दीपिका सिंह (Deepika Singh) काफी समय से अपने डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका सिंह इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिस कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। एक दफा फिस से दीपिका ने अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है और फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। हालांकि कई लोगों को दीपिका सिंह का ये डांस वीडियो अच्छा नहीं लगा है और वो हमेशा की तरह इस बार भी दीपिका को ट्रोल करने लगे हैं। लोग दीपिका सिंह को ताने मारते हुए बोल रहे हैं कि दीपिका को शर्म आनी चाहिए कि वो सोशल मीडिया पर टल्ली डांस वीडियो शेयर करती हैं।

35 साल की दीपिका सिंह ने किया टल्ली होकर डांस

टीवी अदाकारा दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance Video) का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के सुपरहिट गाने झिंगाट पर थिरकती नजर आ रही हैं। गाने पर डांस करते-करते दीपिका सिंह के पैर लड़खड़ा रहे हैं। जैसे-तैसे दीपिका खुद को संभालकर डांस कर रही हैं और अपने साथ खड़े लोगों के कदमों से कदम मिला रही हैं। आप दीपिका सिंह का वायरल होता डांस वीडियो नीचे देख सकते हैं:

दीपिका सिंह को लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल

जब से इंटरनेट पर दीपिका सिंह का वीडियो आया है तब से लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। टल्ली होकर दीपिका सिंह को नाचते हुए देख लोग उन्हें थोड़ी शर्म करने को बोल रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'दीपिका जी आपको डांस नहीं आता है... शराब पीने से आपको नशा होगा हमको नहीं... हमें आपके डांस स्टेप्स वैसे ही लगेंगे।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'मैडम आपके पैर लड़खड़ा रहे हैं। प्लीज डांस मत करो, मैं वहां नहीं हूं अगर आप गिरी तो कौन बचाएगा?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article