टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 11 February: अभिरा के लिए दीवाना-मस्ताना होगा रूप, सगी मां को याद कर आँसू बहाएगा अरमान

YRKKH Spoiler 11 February: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा के बीच पगिर गलतफहमियों का बीज उगेगा। वहीं दूसरी तरफ शिवानी अभिरा को अपना अतीत बताएगी। यहां पढ़िए आज 11 फरवरी का धांसू स्पॉइलर।

Image

YRKKH Spoiler 11 February

YRKKH Spoiler 11 February: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभीर और चारु के रोक सेरमनी से होती है। पंडित जी के कहने पर विद्या मामी के नाते अभिरा को चुनरी पहनाती है लेकिन इस दौरान उसे अतीत याद आ जाता है। दोनों परिवार नए जोड़े को आशीर्वाद देगा और सेरमनी पूरी हो जाएगी। फंक्शन के बीच दादी सा को कॉल आता है लेकिन वो अभिरा को अपनी जासूसी करता देख पकड़ लेगी। वहीं आरके का अभिरा के बिना मन नहीं लग रहा था ऐसे में वो पोद्दार हाउस पहुँच जाएगा। अभिरा को बहाना लगाते हुए आरके कहता है कि उसे एक फाइल में साइन चाहिए थे इसलिए वो पोद्दार हाउस आया है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा कहती है कि उसे अरमान की चिंता हो रही है जिसे सुन आरके के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। वहीं अरमान अभिरा और आरके को साथ में हंसी ठिठोली करते हुए देख लेगा। मौके का फायदा उठाते हुए विद्या अपने ही बेटे के कान भरती है। ऐसे में मन ही मन अरमान सोचने लगता है क्या असल में अभिरा उसे भुलाकर आगे बढ़ गई है। कहानी में आगे अभिरा देखती है कि उससे जुड़ी सारी निशानी अरमान के कमरे से गायब कर दी हैं। अभिरा भी अरमान की तरह सोचने लगती है कि शायद वो आगे बढ़ गया है।

पोद्दार हाउस में अगली सुबह माधव और अरमान शिवानी का श्राद्ध करेंगे। इस दौरान माधव अरमान से कहता है कि उसका पहला प्यार शिवानी ही थी। वहीं शिवानी अभिरा को बताती है कि कैसे वो अपने पति और बेटे संग अच्छी जिंदगी बिता रही थी लेकिन मासा ने उनकी खुशियों पर नजर लगा दी। यह सुन अभिरा शिवानी से मासा का नाम पूछती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article