OMG 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11 अगस्त को ओएमजी 2 और गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं। अक्षय की ओएमजी 2 को भले ही ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत मिली। लेकिन फिल्म धीरे-धीरे धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की थी।
पहले वीकेंड पर हुई इतने करोड़ की कमाई
ओएमजी 2 की कमाई में दूसरे दिन 40 से 45 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म ने शनिवार को 15. 30 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 17. 50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 43. 11 करोड़ का बिजनेस किया है। 13 अगस्त को सिनेमघरों में ओएमजी 2 की 71. 4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है।
ओएमजी 2 में अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाया है। फिल्म में पकंज त्रिपाठी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त बने हैं, जिसे उम्मीद है कि भोलेनाथ उसे हर मुश्किल से बचा लेंगे। ओएमजी 2 में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को दिखाया गया है। ओएमजी 2 ओह माय गार्ड का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
