Ankita Lokhande ने लड्डू खाने पर सास को लगाई फटकार, कहा "ये औरत लड्डू खाए पड़ी है...."

Ankita Lokhande rebukes her mother-in-law for having sweets: पवित्र रिश्ता और बिग बॉस 17 फ़ेम अंकिता लोखंडे इस समय पति विक्की जैन के साथ लाफ्टर शेफ का हिस्सा बनी हुई है। अब कल सास रंजना को लड्डू खाने से मना करने पर अभिनेत्री भूरी तरफ ट्रोल हो गईं। आइए देखते हैं।

Ankita Lokhande rebukes her mother-in-law for having sweets: टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता शो से काफी नाम और फेम हासिल किया था। इसे बाद अभिनेत्री को फिल्मों में और हाल ही में बिग बॉस 17 में देखा गया था। बता दें कि अभिनेत्री पति विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। खैर इस समय अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं। अब बीते एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अभिनेत्री को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Ankita Lokhande rebukes her mother-in-law for having sweets

15 अगस्त, 2024 को अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ससुराल वालों की एक छोटी क्लिप शेयर की। वीडियो की शुरुआत में, अभिनेत्री ने अपना कैमरा अपनी सास रंजना जैन की तरफ किया हुआ था, जो बेसन के लड्डू खा रही थीं। वीडियो में अंकिता को यह कहते हुए सुना गया कि उनकी सास डायबटीज का शिकार होने के बाद भी मिठाई खा रही थीं, जो अंकिता ने खुद बनाया था। इसके अलावा, क्लिप में अंकिता को रंजना जैन को लड्डू खाने पर डांटते हुए देखा गया। हालांकि उनकी सास ने कहा कि वह कुछ लड्डू खा भी लेंगी तो उन्हें कुछ नहीं होगा।

End of Feed