Ankita Lokhande Trolls Brutally For Visiting Temple in Shorts: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को आखिरी बार 'बिग बॉस 17' में देखा गया था, जहां वह फिनाले तक पहुंचकर भी ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाईं। लेकिन इन सबसे इतर अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने पहनावे के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अंकिता लोखंडे शॉर्ट्स पहनकर मंदिर दर्शन करने पहुंच गईं, जिसे लेकर अब लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। अंकिता लोखंडे का इससे जुड़ा वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ये वीडियो विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अंकिता लोखंडे वीडियो में पैपराजियों से बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। अंकिता लोखंडे को देखकर पैपराजियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की। इसपर अंकिता लोखंडे ने जवाब दिया, "अरे जाने दो यार, मंदिर आई हूं मैं।" इसके बाद वह पैपराजियों को बाय कहते हुए वहां से चली गईं।
बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो मंदिर में अपने पहनावे के लिए ट्रोल हुई हों। इससे पहले एकता कपूर और तेजस्वी प्रकाश भी अटपटा आउटफिट पहनकर मंदिर पहुंच गई थीं। इन सबसे इतर अंकिता लोखंडे एक बार फिर से टीवी पर पति विक्की जैन के साथ नजर आएंगी। दरअसल, वह लाफ्टर शेफ्स में पति विक्की जैन के साथ दिखाई दे सकती हैं। दोनों को आखिरी बार 'बिग बॉस 17' में साथ देखा गया था, जहां उनके रिश्ते के उतार-चढ़ाव भी सामने आए थे।
