Vicky Jain Talks About Accident: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखण्डे और उनके पति विक्की जैन अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अंकिता के चलते ही विक्की को टीवी दुनिया में पहचान मिली और तभी आज उनकी खुद की फैन फॉलोइंग है। जैसा कि आपको पता है कुछ दिन पहले अंकिता लोखंडे के उपर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया जब विक्की जैन एक हादसे का शिकार हुए। अंकिता के पति विक्की को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और उन्हे भर्ती कर लिया गया था। अब एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि आखिर उनके साथ उस दिन क्या हुआ था जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ।
Image Source: SANDEEP SINGH Instagram
हिंदुस्तान टाइम से बातचीत करते हुए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पति विक्की जैन (Vicky Jain) बताते हैं, 'आमतौर दिनों की तरह मैं छाछ का गिलास उठा रहा था कि तभी ग्लास फिसल गया। जोर से पकड़ने के चलते ग्लास टूट गया और और कांच मेरी उंगली और हथेली में जा घुसा। ये मेरी जिंदगी में अब का सबसे हादसा था क्यूंकी कपड़े से लेकर बाथरूम तक सभी जगह मेरे खून से गंदे हो गए थे। इस परेशानी में मुझे सुझा कि हिम्मत रखनी होगी वरना अंकिता घबरा जाएगी।
'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट आगे बताते हैं कि अस्पताल जाते हुए मैंने चैट जीपीट पर उपाय ढूँढना चाहा लेकिन अंकिता रोते हुए बोलीं इससे क्या होगा। हाथ में जगह जगह कट लगने की वजह से खून बह गया था। सिर्फ यही नहीं हाथ की बीच वाली उंगली टेडी हो गई जिसके लिए डॉक्टर ने 2 घटने तक सर्जरी भी की थी। बता दें अब विक्की जैन की हालत में सुधार है और धीरे धीरे घाव भर रहे हैं।
