टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में आने से पहले अमाल मलिक ने लिखा था ये गाना, छोटे भाई अरमान ने कंटेस्टेंट की याद में गाया

Armaan Singh Amaal Mallik Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने भाई अमाल द्वारा लिखा गया गाना गा रहे हैं। खास बात तो ये हैं कि अमाल मलिक ने ये सॉन्ग 'बिग बॉस 19 ' में कदम रखने से पहले लिखा था।

Image

Image Source: @son_pari10 / Jio Hotstar

Armaan Singh Amaal Mallik Song: शो 'बिग बॉस 19' में सिंगर अमाल मलिक को काफी पसंद किया जा रहा है। अमाल का बेबाकपन और सच्चाई लोगों का दिल जीत चुकी है। पूरे 16 कंटेस्टेंट में अमाल एक ऐसा उभरते हुए इंसान निकले जिनका गेम नहीं बदला। इन दिनों अमाल मलिक कप्तान बन घरवालों पर हुकूम चला रहे हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर अमाल मलिक के छोटे भाई अरमान का वीडियो वायरल हो रहा है। एक कॉन्सर्ट के दौरान अरमान ने भाई अमाल मलिक द्वारा लिखा गाना गाया जो बेहद ही इमोशनल है। इस दौरान ने अरमान ने बड़े भाई अरमान के लिए क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

वीडियो में अरमान मलिक (Armaan Malik) कहते हुए सुनाई दिए कि पिछले कुछ महीनों में एक बात हुई है जिससे थोड़ा दुखी हूं है कि मैं अपने भाई अमाल लीक से 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में जाने से पहले नहीं मिल पाया। हम दोनों का हाल ही में एक गाना रिलीज़ हुआ है। उसने पहले इसे गाया और फिर घर में गया क्योंकि गाना अब रिलीज़ हुआ है। इसका नाम है "जीना नहीं"। मैंने इसे पहले कभी नहीं गाया। मैं इसे पहली बार गा रहा हूं। मुझे पता है कि यह परफॉर्मेंस क्लिप मैं किसी न किसी तरह बिग बॉस टीम के ज़रिए अमाल के साथ शेयर कर पाऊँगा। अमाल के लिए कुछ शोर मचाओ।

अमाल मलिक (Amaal Mallik) के लिए अरमान मलिक के दिल में प्यार में देख फैंस काफी खुश हुए। आए दिन सोशल मीडिया पर अरमान अपने भाई का सपोर्ट करते हुए जरूर लिखते हैं। बता दें अमाल मलिक भी घर में अपने परिवार को लेकर बातचीत करते रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच ऐसा प्यार बने रहे फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article