Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में नए धमाके शो में चार चांद लगा देते हैं। घर में टास्क और घरवालों के बिकच लड़ाई दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। व्यूअर्स को अभी ऐसा लगता है कि शो को और भी चमकाने के लिए मेकर्स को मेहनत करनी होगी। पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फराहा ने ली थी जो कंटेस्टेंट्स की हेकड़ी निकालती हुई नजर आईं। डबल इविक्शन की वजह से नगमा मिराजकर को बाहर होना पड़ा लेकिन जाने से पहले उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया लेकिन क्या जानिए इस रिपोर्ट में।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तीसरे हफ्ते डबल एलमिनेशन हुआ जिसमें नतालिया और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) बेघर हो गईं। नगमा के जाने से आवेज दरबार (Awez Darbar) काफी रोए और दोनों के बीच इमोशनल कर देने वाले मोमेंट को देख फैंस भी आँसू नहीं रोक पाए। जाते-जाते नगमा मिराजकर ने आवेज से कहा कि शादी की तैयारी करती हूं। जी हाँ, नगमा और आवेज जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों का प्यार अब ये बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। ऐसे में दोनों को निकाह में कबूल है बोलते हुए देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
खुद आवेज के पिता इस्माइल दरबार ने खुलासा किया नगमा और उनका बेटा दिसंबर में शादी करने वाले थे। 'बिग बॉस 19' के कारण शादी की डेट पोस्टपोन कर दी गई। दोनों के परिवार वाले ने भी रिश्ते को मंजूरी दे चुके हैं। पिछले कई सालों से आवेज और नगमा एक दूजे को डेट कर रहे हैं। बता दें शो के दौरान आवेज ने नगमा को घुटनों पर बैठ दिल की बात भी कही थी।
