Ankita posing romantically with husband Vicky: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिनमें वो पति विक्की जैन के साथ पोज देती दिखाई देती हैं। अंकिता और विक्की की रोमांटिक फोटोज फैंस को काफी पसंद आती हैं। अदाकारा ने कुछ देर पहले ही अपनी और विक्की की कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें अंकिता अपने पति विक्की की बाहों से लिपटी दिख रही हैं। अंकिता और विक्की जैन की ये रोमांटिक तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वो दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain की बाहों में दिए रोमांटिक पोज, बोली 'प्यार करना प्यार करने से...'
फैंस ने विक्की-अंकिता की फोटोज पर बरसाया प्यार
लेटेस्ट फोटोज में अंकिता लोखंडे नीले रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं और विक्की जैन सफेद रंग के कुर्ते पैजामे में पोज देते दिख रहे हैं। इन दोनों की फोटोज पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फोटो में अंकिता लोखंडे विक्की के सीने से लिपटी दिखाई दे रही हैं। लोगों को अंकिता और विक्की का रोमांटिक अवतार काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने अंकिता की लेटेस्ट फोटो पर कमेटं करते लिखा है, 'ये दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। मुझे इनकी जोड़ी बहुत पसंद है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'अंकिता की फोटोज हमेशा इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं।'
अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में नहीं मिल रहे काम पर तोड़ी चुप्पी
अदाकारा अंकिता लोखंडे ने बताया कि मणिकर्णिका के बाद उन्हें किसी बड़े डायरेक्टर ने काम नहीं दिया, जिस कारण वो फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हैं। अंकिता के अनुसार वो फिल्मों में अच्छा काम करना चाहती हैं लेकिन उसके लिए उन्हें फिल्में ऑफर भी होनी चाहिए।
