टीवी मसाला

Sushant Singh Rajput की पुण्यतिथी पर भर आया Ankita Lokhande का दिल, फोटो शेयर कर किया एक्टर को याद

Ankita Lokhande Emotional On Sushant Singh Rajput Death Anniversary: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आज पुण्यतिथी है, जिसपर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं अब अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनकी तस्वीर साझा की है।

Image

अंकिता लोखंडे ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

Ankita Lokhande Emotional On Sushant Singh Rajput Death Anniversary: टीवी और बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आज पुण्यतिथी है। एक्टर ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से न केवल फैंस बल्कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथी पर एक बार फिर से फैंस के जख्म हरे हो गए हैं। महेश शेट्टी से लेकर अभिषेक कुमार तक ने उन्हें याद किया। वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथी पर भावुक नजर आईं। उन्होंने एक्टर को याद करते हुए उनकी तस्वीर भी साझा की।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर साझा की गई अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत अपने पेट डॉग के साथ नजर आए। फोटो में एक्टर बेहद शांत दिखाई दिये। बता दें कि अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए नजर आती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' से जुड़ी अपनी और सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

सुशांत सिंह राजपूत को अंकिता लोखंडे ने किया याद

सुशांत सिंह राजपूत को अंकिता लोखंडे ने किया याद

'बिग बॉस 17' में भी अंकिता ने किया था सुशांत सिंह राजपूत को याद

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 'बिग बॉस 17' में भी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद कर उनसे जुड़े कई किस्से साझा किये थे। एक्ट्रेस ने सुशांत से अपनी मुलाकात से लेकर ब्रेकअप तक की बात कंटेस्टेंट्स को बताई थी।

इस एक्टर ने की सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पुण्यतिथी पर उनके खास दोस्त महेश शेट्टी ने न्याय की मांग की है। एक्टर का कहना है कि एक साल और बीत गया, लेकिन वक्त के साथ चीजें ठीक होने की जगह और भी मुश्किल बन गई हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article