टीवी मसाला

Sushant Singh Rajput की पुण्यतिथि पर उनको याद कर भावुक हुए Abhishek Kumar, लिखा "भला आज भी तुझे...."

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत का 2020 में अचानक निधन हो गया था। आज, 14 जून, 2024 को दिवंगत अभिनेता की 4वीं पुण्यतिथि है। उन्हें याद करते हुए, बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार ने एक पोस्ट साझा कर सभी को भावुक कर दिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Sushant Singh Rajput Death Anniversary

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। 2020 में उनकी अचानक मृत्यु ने सभी को सदमें में डाल दिया था। भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमारे दिलों में बसे हुए हैं। बता दें कि आज, 14 जून 2024 को दिवंगत अभिनेता की चौथी पुण्यतिथि है। आज सभी उनको चाहने वाले याद करके एक बार फिर भावुक हो उठे हैं। बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर अपनी एक पोस्ट से सभी को भावुक कर दिया है। आइए टाइम्स नाउ की इस खबर अपर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट किया। 14 जून की आधी रात को, बिग बॉस 17 के रनर-अप ने अपने एक्स हैंडल पर एक इमोशनल नोट के साथ एसएसआर को याद किया और उन्होंने लिखा, “भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है।” अभिषेक के पोस्ट पर कई एसएसआर प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी और दिवंगत अभिनेता को याद किया। एक प्रशंसक ने लिखा, “14 जून आज भी यकीन नहीं होता एसएसआर नहीं है।” एक अन्य ने लिखा, “मिस यू सुशांत लव यू एके।”

अभिषेक कुमार अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते रहते हैं। बिग बॉस 17 के दौरान भी वह अक्सर अपनी सह-प्रतियोगी अंकिता लोखंडे से दिवंगत अभिनेता के बारे में पूछते रहते थे। हाल ही में कुमार भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से उनके पॉडकास्ट में बात कर रहे थे, जब उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बहुत दुखी हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article