टीवी मसाला

Ankita Lokhande के साथ-साथ अब Vicky Jain की भी तबीयत हुई नासाज, एक साथ अस्पताल में भर्ती हुआ कपल

Ankita Lokhande And Vicky Jain Admitted In Hospital Together: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तबीयत इन दिनों नासाज चल रही है। उनके हाथ में भी चोट लग गई थी। वहीं अब उनके साथ-साथ पति विक्की जैन की भी तबीयत खराब हो गई है और दोनों को साथ में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक साथ पड़े बीमार

Ankita Lokhande And Vicky Jain Admitted In Hospital Together: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता लोखंडे को आखिरी बार 'स्वातंत्रय वीर सावरकर' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं इन दिनों अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की तबीयत थोड़ी नासाज चल रही है। उनके हाथ में चोट लग गई है, जिसका इलाज जारी है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अंकिता लोखंडे के साथ-साथ अब विक्की जैन भी अस्पताल में भर्ती नजर आए। इससे जुड़ी दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन की ये फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटो में दोनों एक ही बेट पर लेटे नजर आए। अंकिता लोखंडे के हाथ में पट्टी बंधी नजर आई तो वहीं विक्की जैन मरीजों के कपड़े पहने दिखाई दिये। इन फोटोज को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, "बीमारी में भी साथ और ठीक होने पर भी साथ, सच में।" अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ये तस्वीरें देख लोगों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। निशा रावल ने कमेंट में लिखा, "उफ्फ, जल्दी ठीक हो जाओ दोनों।" वहीं युविका चौधरी ने भी कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उन्हें करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने वेबसीरीज का हिस्सा बनने से मना कर दिया। हालांकि अंकिता लोखंडे की टीम ने बताया कि एक्ट्रेस कभी भी उस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रही हैं। उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' ऑफर नहीं हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article