Maati Se Bandhi Dor To Off Air Soon, GHKKPM Got New Time Slot: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता और एक्ट्रेस ऋतुजा बागवे स्टारर 'माटी से बंधी' डोर ने दर्शकों का मनोरंजन करने की खूब कोशिश की। लेकिन शो टीआरपी के पैमाने पर खरा नहीं उतर पाया। बीते सप्ताह भी 'माटी से बंधी डोर' की टीआरपी रेटिंग 1.2 रही। कुछ वक्त पहले ही शो में लीप आया था, जिसके बाद कहानी नए सिरे से शुरू हुई, लेकिन अंकित गुप्ता और ऋतुजा बागवे के 'माटी से बंधी डोर' (Maati Se Bandhi Dor) को ज्यादा फायदा नहीं मिला। वहीं अब खबर आ रही है कि जल्द ही ये शो बंद होने वाला है। उसके साथ-साथ 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए भी चैनल ने बड़ा फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Maati Se Bandhi Dor: अपने किरदार वैजू के लिए कंधा बनीं रुतुजा बागवे, TRP में टिके रहने के लिए दिया मूलमंत्र
'माटी से बंधी डोर' (Maati Se Bandhi Dor) में कुछ वक्त पहले लीप आया था, जिसके बाद दिखाया गया कि वैजू और रणविजय अलग हो जाते हैं। जहां वैजू अपनी बेटी को पालती है तो वहीं रणविजय जया के साथ शादी करके एक बच्चे को गोद ले लेता है। मेकर्स ने शो की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन इसमें कोई खास बदलाव होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में अब चैनल ने 'माटी से बंधी डोर' पर ताला लगाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक ही शो को बंद कर दिया जाएगा।
'गुम है किसी के प्यार में' में हुआ बड़ा बदलाव
परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भी एक साथ कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। शो की टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसकी कहानी को नया एंगल देने का फैसला किया है। वहीं अब बताया जा रहा है कि 'गुम है किसी के प्यार में' रात के 8:00 बजे की जगह 7:30 बजे टेलीकास्ट होगा।
